बरेली: भोजीपुरा के रतना चुन्नीलाल में महिला की मौत, हत्या का आरोप
भोजीपुरा के रतना चुन्नीलाल गांव में शनिवार रात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उत्तराखंड की किच्छा क्षेत्र के कटरा चौकी निवासी हसन अली ने बताया चार साल पहले बहन जुबेदा (26) की शादी थाना भोजीपुरा के रतना चुन्नीलाल गांव में की थी।