बांका: बांका में एसपी अमितेश कुमार का औचक निरीक्षण, सदर थाना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Banka, Banka | Jun 26, 2026 बांका जिले के एसपी अमितेश कुमार शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे औचक निरीक्षण के तहत सदर थाना पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, हाजत व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।