चित्रकूट सरधुवा के बरद्वारा में पत्नी के फोन से बात करने से नाराज पति ने मां बेटे के साथ की मारपीट पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज। मामला चित्रकूट जनपद के सरधुवा थाना क्षेत्र के बरद्वारा गांव का है जहां पत्नी के फोन से बात करने पर नाराज पति ने पड़ोसी मां बेटे के साथ मारपीट की है मारपीट में घायल युवक राजू पुत्र राममिलन ने बताया कि पड़ोसी वीरेंद्र की पत्नी उसके भाई से फोन पर बात करती थी जिससे नाराज बीरेंद्र उसे गाली गलौज कर रहा था जिसका विरोध करने पर वीरेंद्र उसके साथ मारपीट करने लगा जिसको बचाने गई उसकी कमतुलिया के साथ भी मारपीट की है जिसकी तहरीर पीड़ित ने सर धुवां थाने में दी जहां दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल राजू का आज मंगलवार की सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है