दुर्गावती: नुआंव गांव के पास कर्मनाशा नदी से दो दिन पहले लापता व्यक्ति का शव बरामद, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के पास कर्मनाशा नदी से दो रोज पहले घर से लापता एक व्यक्ति का शव शनिवार की सुबह 10:00 बजे दुर्गावती पुलिस ने बरामद की है। मृतक मनोज कुमार सिंह उम्र 48 वर्ष पिता स्व कमला सिंह ग्राम नुआंव थाना दुर्गावती जिला कैमूर के निवासी हैं । वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।