बहराइच: बक्शीपुरा नई बस्ती धर्मपाल भट्ठा के पास से पॉकसो एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला बक्शीपुरा नई बस्ती धर्मपाल भट्ठा के पास शनिवार को थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्त गण अल्ताफ, शुभम व शिवा को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालयरवाना कर दिया गया है।