मिर्ज़ापुर: पीलीकोठी में पूर्व विधायक कंतित नरेश श्रीनिवास प्रसाद सिंह की 107वीं जयंती मनाई गई
नगर के पीली कोठी स्थित एक मैरिज लॉन में कंतित नरेश व पूर्व विधायक श्रीनिवास प्रसाद सिंह की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि और अन्य अतिथिगणों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जन कल्याण के प्रतीक थे। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी अपने विचार प्रकट किया।