झांसी: चिरगांव में ट्रक ड्राइवर ने लगाई फांसी, ट्रक के डाले में फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी से कहा था- जल्दी लौटूंगा
Jhansi, Jhansi | Feb 26, 2025 झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्रक ड्राइवर ने अपने ही ट्रक के डाले में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, आत्महत्या से पहले उसने पत्नी को फोन लगाकर कहा था कि बच्चों का खयाल रखना मैं जल्दी लौट आऊंगा। लेकिन रात में पत्नी को उसकी मौत की खबर मिली। वहीं, परिजनों ने इस घटना पर संदेह जताया है।