झांसी: सात दिन से लापता डिलीवरी बॉय की अंगूरी बैराज नहर में मिली लाश, चचेरे भाई ने कहा- एक व्यक्ति से परेशान होकर दी जान
Jhansi, Jhansi | Feb 26, 2025 सात दिन से लापता डिलिवरी ब्वॉय की अंगूरी बैराज नहर में मिली लाश भाई बोला एक व्यक्ति से परेशान होकर दी जान दरअसल झांसी के बबीना थाने इलाके से एक सप्ताह पहले लापता हुए डिलिवरी ब्वॉय की लाश नहर में मिली है। परिजन ने बताया कि उसे एक व्यक्ति प्रताड़ित कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।