झांसी: पुलिस ने रक्सा, सुजवाहा, दिगारा समेत अन्य शराब के अड्डों पर छापा मारा, 115 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 1 गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Feb 26, 2025 विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत रक्सा, सुजवाहा नहर, काशीराम पार्क के पास, पुनावली, दिगारा समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई। दबिश के दौरान 115 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। वही 1 को गिरफ्तार करते हुए 3 पर मुकदमा दर्ज किया गया।