गिरिडीह: डॉक्टर्स लेन में बंद घर में लाखों की चोरी, चोर नकद, सोने-चांदी के जेवर और बर्तन लेकर फरार
शहर के डॉक्टर्स लेन स्थित पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास के समीप एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। सोमवार सुबह 10 बजे पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। बताया गया कि चोरों ने घर से लगभग 30 हजार रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात एवं बर्तन पर हाथ साफ कर दिया।