राज्य आनंद संस्थान, भोपाल मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटंगी के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर मृणाल मीणा के मार्गदर्शन में गुरुवार को एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत कटंगी के सभागार में किया गया। इस कार्यशाला में तहसीलदार, सीईओ, नायब तहसीलदार, आनंद विभाग प्रयवेक्षक, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद मौजूद रहे।