मंझनपुर: जिला कारागार कौशाम्बी में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प जरूरी: अजितेश मिश्रा
मंझनपुर, कौशाम्बी। अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर शुक्रवार शाम 5 बजे जिला कारागार कौशाम्बी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।