मशरक: सोनौली गांव सरकारी जमीन पर आम का पेड़ काटने पर ग्रामीण आक्रोशित। सीओ से की शिकायत
मशरक प्रखंड के सोनौली गांव में सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर लगे 4 विशालकाय आम के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही गुरूवार की सुबह 10 बजें के लगभग बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पेड़ों की कटाई पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों पुराने आम के पेड़ों की बिना अनुमति कटाई कर दी गई, जि