बुरहानपुर के जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती माताओं का किया शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 56 गर्भवती माताओं की जांच की गई। जिनमें से 14 गर्भवती माताओं को गंभीर जटिलता के रूप में चिन्हित कर उनके परिजनों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।