धमदाहा :- धमदाहा थाना क्षेत्र में विवाहिता अभिलाषा कुमारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुर की बुरी नीयत का विरोध करने पर अभिलाषा की उसके ही ससुर और पति ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर निर्मम हत्या कर दी। बाद में साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को मुर्गी फार्म के पास दाने के बोरे के नीचे छिपा दिया गया था ।