धमतरी: वॉटर एंबुलेंस ने बचाई मजदूर की जान, कलेक्टर ने कहा- बांध के उस छोर के लोग रोजाना कर सकते हैं एंबुलेंस का इस्तेमाल
सोमवार को गंगरेल बांध के उस छोर में एक घटना हो गई थी जहां ठेमली आइलैंड में एक मजदूर को सांप काट लिया था जिसे वॉटर एंबुलेंस के माध्यम से उस छोर से इस छोर लाकर उसकी जान बचाई गई इसके अलावा भी अब उस छोर के लोगो को इधर रोजाना आने जाने किसी भी तकली के लिए वॉटर एंबुलेंस के उपयोग की अनुमति दी गई है जिसमें छात्र छात्राएं और जरूरत मंद लोग शामिल रहेंगे