लबकनी गांव में अंबेडकर प्रतिमा विवाद: आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने ग्रामीणों से फोन पर की बातचीत
#देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद और तनाव के बीच शुक्रवार को एक नया घटनाक्रम सामने आया। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने ग्रामीणों से फोन पर बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि उन्होंने ग्रामीणों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की तथा कहा कि मामले को कानून के दायरे में रहकर आगे बढ़ाया जाए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
उधर, गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
Deoria, Deoria | Aug 1, 2026