शंभूगंज: शंभूगंज सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 311 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हुई
शंभूगंज सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर बाद करीब 4:00 तक में 311गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य की जांच करते हुए चिकित्सा के द्वारा आवश्यक सलाह और सुझाव दिया गया। शिविर में चिकित्सक के तौर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अजय शर्मा सहित तीन चिकित्सक मौजूद थे।