मखदुमपुर: टेहटा थाना क्षेत्र: पुलिस ने भटके हुए 7 वर्षीय बालक को बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंपा
जहानाबाद में 26 अप्रैल की रात एक 7 वर्षीय बच्चा भटकता हुआ मिला, जिसे नगर थाना लाया गया। पूछताछ में उसकी पहचान टेहटा थाना क्षेत्र के जितेंद्र पंडित के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई। नगर थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से संपर्क किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उन्हें सौंप दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की सराहना की।