बड़वारा: अवैध शराब के खिलाफ बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में शराब जब्त
Badwara, Katni | Jun 21, 2026 कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए बड़वारा पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए करीब आधा दर्जन ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।