पूर्णिया पूर्व: पुलिस अधीक्षक ने प्रज्ञान सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का किया आयोजन
शुक्रवार को लगभग 2 बजे समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा के द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी थानों के अपराध डाटा, कांडों के निष्पादन, वारंट निष्पादन एवं अन्य संबंधित कार्यों का समीक्षा किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिया गया। मौके पर सभी थानाध्यक्ष, सभी सर्किल इंस्पेक्टर तथा वरिय पुलिस अधिकारी मौजूद थे।