पूर्णिया पूर्व: चांदी कठुआ गांव में लक्की पूजा का आयोजन, महा प्रसाद का वितरण किया गया
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांदी पंचायत के चांदी कठुआ बंगाली टोला में लक्की पूजा का आयोजन किया गया।जिस दौरान माता का प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया।मौके पर पहुँचे श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद खिचड़ी का वितरण किया गया।जानकारी देते हुए कैलाश दास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लक्की पूजा का आयोजन किया गया है।