कानपुर: मोबाइल और चैन की लूट करने वाले तीन टीनएजर्स को गिरफ्तार किया गया, एडीसीपी ईस्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
एडीसीपी ईस्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लूटकांड का खुलासा किया। एडीसीपी ने शनिवार4:30बजे बताया कि, निजी कंपनी में काम करने वाला अंश कूपर 24 अप्रैल की रात को एक्सप्रेस रोड पर कंपनी के पोस्टर लगा रहा था। इस दौरान तीन युवक आए मारपीट शुरू कर दी और जेब मोबाइल, रुपए और गले से चेन लूट ले गए थे। तीनों टीनएजर्स अभियुक्त को गिरफ्तार कर लूटा हुआ माल भी बरामद किया गया है।