ललितपुर: गिन्नोट बाग में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 332 जोड़ों को ठेकेदार ने दी घटिया सामग्री, मुँह छिपाकर भागा, वीडियो वायरल
ललितपुर शहर के गिन्नोट बाग में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 332 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ,जिसमें पहुंचे राज्य मंत्री मनोहर लाल पंत और सदर विधायक ने दांपत्य जीवन में बधने की सभी को शुभकामनाएं दी हैं, और ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री दी गई लोगों ने सवाल पूछा तो ठेकेदार मुँह छुपा कर भाग गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल है, लोगों ने गंभीर आरोप लगाए है।