पुष्पराजगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में जारी अभिभावकों की हड़ताल
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक परिसर में संचालित मॉडल ट्राईबल स्कूल के उन्नयन की मांग को लेकर के शनिवार को 5:00 बजे अभिभावकों की हड़ताल फिर से जारी रही। जहां अभिभावकों का यह कहना है कि विद्यालय का उन्नयन करते हुए इसे 12वीं तक किया जाए जिससे कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को कहीं दूर न जाना पड़े।