भिनाय: लामगरा चौराहे के पास बदमाशों ने लूट की नीयत से वृद्ध पर चाकू से हमला किया, एक को पकड़ा
Bhinay, Ajmer | Apr 3, 2026 नागोला-बिजयनगर रोड़ पर लामगरा चौराहे के पास बदमाशों ने शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजे लूट की नीयत से वृद्ध पशुपालक पर चाकू से हमला कर दिया और बदमाशो ने वृद्ध के गले में पहने सोने का मादलिया लूटने की कोशिश की तो पास में खेतों में काम करने वालों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।दो युवक मौके से फरार हो गए।पुलिस जांच कर रही है।