चीनोर: नगर के वार्ड क्रमांक 13 मे आंधी बारिश में कच्ची मढैया पर गिरा पेड़ जन हानि होने से बची
नगर में हुई पहली तेज बारिश और आंधी के बीच वार्ड क्रमांक 13 निवासी बिलासी कुशवाह की कच्ची मढैया पर विशाल पेड़ की कई टहनियां गिर गई। घटना के समय परिवार के सदस्य पास के कमरे में थे जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की।