धमदाहा :- रुपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर प्रसाद मंडल ने अपने सहयोगियों के साथ रुपौली प्रखंड के एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार परमानंद प्रवीण की दिवंगत माता की शोक सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक श्री मंडल ने दिवंगत माता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।