बदायूं: उझानी के हजरतगंज गांव में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से महिला गंभीर रूप से घायल हुई
Budaun, Budaun | Apr 28, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के हजरतगंज गांव में मंगलवार 8 बजे के आसपास 45 वर्षीय सत्यवती देवी पत्नी सीताराम प्रेशर कुकर में दाल बना रहीं थी। जब कुकर में सीटी नहीं आयी तो उन्होंने कुकर को हिलाकर देखा तभी अचानक कुकर फट गया। जिससे सत्यवती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल सत्यवती देवी को एक चिकित्सक के यहां लेकर गए।