कोडरमा: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज कोडरमा में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज कोडरमा में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। झुमरी तिलैया के सुभाष चौक से शुरू होकर जेजे कॉलेज तक निकाली गई इस विशाल पदयात्रा में भारी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और माहौल एकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर रहा।