मदनपुर: 3 महीने का पेंशन नहीं मिलने से दिव्यांगों में आक्रोश, मदनपुर में हुई बैठक
मदनपुर प्रखंड मुख्यालस्थित धर्मशाला में गुरुवार को दिव्यांग जागृति फाउंडेशन की बैठक सचिव नंदलाल राजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों को पिछले तीन माह से पेंशन नहीं मिलने पर गहरी नाराजगी जताई गई। सदस्यों ने बताया कि 10 तारीख को केवल एक माह का ही पेंशन आया है, जबकि कई दिव्यांगों को अभी तक एक भी किस्त नहीं मिली है। इससे उन्हें आर्थिक परेशा