झुंझुनू: झुंझुनू के रिको इलाके में एक मकान में महिला का मृत अवस्था में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची
शनिवार सुबह 11:00 के आसपास झुंझुनू के रिको इलाके में एक मकान में नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है, सूचना पर झुंझुनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व कोतवाली और सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी कुछ सामने नहीं आया है, डॉग स्क्वाय्ड टीम भी बुलाई गई है एफएसएल टीम भी पहुंच चुकी है जांच की जा रही है।