झुंझुनू: महला की ढाणी के नजदीक कार और बाइक में भीषण टक्कर, बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल
झुंझुनूं-गुढ़ा रोड़ पर महला की ढाणी के नजदीक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास एक कार व बाइक में भीषण टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी में हादसे में बाइक पर सवार एक बच्चे सहित तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ओवरटेक करते समय एक कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर महिला-पुरुष व एक बच्चा सवार थे।