नरवर: थरखेड़ा में सीमांकन टीम का विरोध, आदिवासियों ने ज़मीन कब्जाने के लगाए आरोप, टीम बैरंग लौटी
गांव में सीमांकन करने पहुंची प्रशासनिक टीम को आदिवासी परिवारों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि टीम को बिना कार्रवाई किए ही वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, नरवर तहसील के थरखेड़ा गांव में जमीन सीमांकन के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा था। इस दौरान मौके पर मौजूद आदिवासी परिवारों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और कार्रवाई रुकवा दी,ग्रामीणों ने