सहसवान: बदायूं की बाबा कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने विषाक्त पदार्थ खाया, हालत गंभीर
बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कालोनी में एक 20 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। उसका इलाज चल रहा है।