जखनिया: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तमिलनाडु के मुद्दे पर कहा- तोड़फोड़ की राजनीति जनता का अपमान है
गाजीपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर उठापटक पर उन्होंने इसे जनमत का अपमान बताया और कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ही यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे उम्मीदवारों को वोट दें जो गौ संरक्षण के लिए काम करें।