घुवारा: घुवारा की विश्व चैंपियन क्रिकेटर क्रांति गौड़ महिला टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना, परिवार ने दी शुभकामनाएं
घुवारा की विश्व चैंपियन क्रिकेटर क्रांति गौड़ महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप में भाग लेने के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई हैं। रवाना होने से पहले परिवार और स्वजनों ने उन्हें शुभ आशीष देकर विदाई दी। सभी ने गुरुवार की शाम 4 बजे क्रांति गौड़ को विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर दोबारा ट्रॉफी के साथ देश लौटने की शुभकामनाएं दीं।