टिकारी स्थित S. N. सिंहा व महिला महाविद्यालय में नामांकन, रजिस्ट्रेशन, परीक्षा शुल्क समेत एडमिट कार्ड के लिए छात्र-छात्राओं से मनमाना पैसा लिया जा रहा है। जिसको लेकर सोमवार को AISA के सदस्यों ने छात्र छात्राओं से वा बात की। जिसके बाद कर्मियों से पूरी जानकारी ली। जिसके बाद संगठन के युवा सदस्यों ने अवैध वसूली पर आंदोलन की चेतावनी भी महाविद्यालय प्रबंधन को दी।