डुमरांव: डुमरांव में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने वाहन जांच अभियान चलाकर वसूला 9500 का जुर्माना
Dumraon, Buxar | Apr 7, 2024 डुमरांव में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच अभियान में कुल चार वाहनों पर नौ हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि क्षेत्र में 144 लागू है। लोग एमसीसी के नियमों का पालन करें। कोई भी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा तो कारवाई की जायेगी।