जहानाबाद: ताजपुर में बड़ी चोरी: श्राद्ध में गए परिवार के घर का ताला तोड़ 30–35 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में श्राद्धकर्म में गए परिवार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 1.25 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित कुमार शक्ति ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 30 से 35 लाख रुपये बताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी।