आरा: बागर गांव में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों का आरोप- शराब में जहर देकर की गई हत्या
Arrah, Bhojpur | May 30, 2026 सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बांगर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मृतक का नाम सूर्यवंश राय बताया गया है। मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया परिजनों का आरोप है कि मृतक को शराब में जहर देकर के हत्या की गई है। पुलिस से उचित जांच और कार्रवाई की मांग की गई।