तेंदूखेड़ा नगर में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों को जागरूक करने कई अभियान चलाया जा रहे हैं दमोह पुलिस द्वारा भी अभियान जारी है इसी के तहत आज सोमवार की शाम 4 बजे आरुष किड्स एकेड़मी की छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर लगाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियम पालन करने के लिए जागरूक किया l।