इंद्रगढ़: नाड़ी भावपुरा गांव में बरसात के कारण पक्का मकान ढहा, बड़ी बहन की हुई मौत व छोटी बहन गंभीर रूप से हुई घायल
लाखेरी उपखंड क्षेत्र के नाड़ी भावपुरा गांव में एक मकान ढहने से दो महीने मलबे की चपेट में आ गई। बड़ी बहन की मलबे में दबने से मौत हो गई। जबकि छोटी बहन गंभीर घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर इंद्रगढ़ तहसीलदार राजेंद्र कुमार मीणा, लाखेरी पुलिस उपाधीक्षक दिलीप मीणा, लाखेरी थाना अधिकारी सुभाष शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।