Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

#कोरोना_वायरस कोरोनावायरस में राहत की खबर | 55 हजार से कम केस बीते 24 घंटे में | #coronavirus_latest_news

Katni Nagar, Katni | Jun 22, 2021

MORE NEWS

रीठी अस्पताल में TT इंजेक्शन खत्म, मरीजों की बढ़ी परेशानी; प्रभारी BMO बोले जिले में सप्लाई की कमी, जल्द होगी उपलब्धता

रीठी अस्पताल में TT इंजेक्शन खत्म, मरीजों की बढ़ी परेशानी; प्रभारी BMO बोले जिले में सप्लाई की कमी, जल्द होगी उपलब्धता

Katni Nagar, Katni | Jul 10, 2026

गोदाना में बारिश ने खोली विकास की पोल! सड़क बनी, नाली नहीं... अब घरों में भर रहा पानी

गोदाना में बारिश ने खोली विकास की पोल! सड़क बनी, नाली नहीं... अब घरों में भर रहा पानी

Katni Nagar, Katni | Jul 9, 2026

🔳आवास प्लस 2024 सर्वे के तहत प्रारूप प्रतीक्षा सूची के अंतिमकरण एवं सत्यापन हेतु जिले में आयोजित हो रही दो दिवसीय ग्राम सभाएं

🔳कटनी – प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत आवास प्लस 2024 सर्वे के तहत प्रारूप स्थायी प्रतीक्षा सूची (Draft PWL) के अंतिमकरण एवं ग्राम सभा सत्यापन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए जिले के सभी ग्रामों में 9 एवं 10 जुलाई को दो दिवसीय ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

          कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित इन ग्राम सभाओं में एजेंडा के बिंदु क्रमांक 03 से 06 तक की कार्यवाही अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम सभाओं का संचालन पूर्व से नियुक्त स्थायी नोडल अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया संपादित की जाएगी।

          कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्राम सभाओं का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सुनिश्चित किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर विशेष परिस्थितियों में नोडल अधिकारियों में संशोधन करते हुए कार्यवाही पूर्ण कराई जाएगी।

          इसके साथ ही जनपद पंचायतों के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारियों, संबंधित नोडल अधिकारियों, सभी सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम सभाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए निर्धारित कार्यवाही का पालन सुनिश्चित करें।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳आवास प्लस 2024 सर्वे के तहत प्रारूप प्रतीक्षा सूची के अंतिमकरण एवं सत्यापन हेतु जिले में आयोजित हो रही दो दिवसीय ग्राम सभाएं 🔳कटनी – प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत आवास प्लस 2024 सर्वे के तहत प्रारूप स्थायी प्रतीक्षा सूची (Draft PWL) के अंतिमकरण एवं ग्राम सभा सत्यापन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए जिले के सभी ग्रामों में 9 एवं 10 जुलाई को दो दिवसीय ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित इन ग्राम सभाओं में एजेंडा के बिंदु क्रमांक 03 से 06 तक की कार्यवाही अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम सभाओं का संचालन पूर्व से नियुक्त स्थायी नोडल अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया संपादित की जाएगी। कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्राम सभाओं का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सुनिश्चित किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर विशेष परिस्थितियों में नोडल अधिकारियों में संशोधन करते हुए कार्यवाही पूर्ण कराई जाएगी। इसके साथ ही जनपद पंचायतों के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारियों, संबंधित नोडल अधिकारियों, सभी सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम सभाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए निर्धारित कार्यवाही का पालन सुनिश्चित करें। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

🔳‘जल गंगा’ संवर्धन अभियान से जिले के गांवों की मिट्टी की बुझी प्यास

🔳अभियान के तहत जिले में किया गया 4 हजार से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण, पुनर्जीवन और संरक्षण

🔳प्रशासन और आमजन के समन्वित प्रयास से पुनर्जीवित हुई जर्जर जलसंरचनायें

🔳कटनी — कुछ महीने पहले तक जिले के गांव जल संकट से जूझ रहे थे—कुएं सूख चुके थे, तालाबों में दरारें पड़ गई थीं और भू-जल स्तर लगातार गिर रहा था, जिससे पीने का पानी जुटाना भी मुश्किल हो गया था। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल और कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन और ग्रामीणों की संयुक्त भागीदारी ने हालात बदल दिए। यह बदलाव किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ की सुनियोजित और सफल पहल का नतीजा है।

          अभियान के तहत जिले में 4,052 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण, पुनर्जीवन और संरक्षण किया गया, जिसमें 1,399 डगवेल रिचार्ज, 1,327 खेत तालाब, 239 सिंचाई परियोजनाएं और 310 विशेष जल संरचनाएं शामिल हैं। साथ ही 4 अमृत सरोवरों का निर्माण, 65 संरचनाओं की मरम्मत और 131 स्थानों पर पौधारोपण ने पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती दी।

          इसका असर गांवों के जीवन में स्पष्ट दिख रहा है। जहां पहले तपती दोपहरों में ग्रामीण सूखे कुओं और धूल से भरे तालाबों के किनारे खड़े होकर मानसून का इंतजार करते थे, वहीं इस वर्ष तालाबों में पानी लबालब भरा नजर आया और लोगों के चेहरों पर राहत साफ झलकने लगी। जो कुएं कभी सूख चुके थे, वे फिर से पानी देने लगे हैं और खेतों के पास बने तालाब किसानों के लिए संजीवनी बन गए हैं। विशेष रूप से महिलाओं के    जीवन में बड़ा बदलाव आया है, जिन्हें पहले पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब घर के पास ही पानी उपलब्ध होने से उनका समय बच रहा है और वह परिवार व बच्चों की देखभाल में लग पा रहा है।

          इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत जन-भागीदारी रही, जिसमें ग्रामीणों ने श्रमदान किया, बुजुर्गों ने पारंपरिक जल स्रोतों की जानकारी दी और युवाओं ने उन्हें पुनर्जीवित करने में अहम भूमिका निभाई। अभियान के समापन के बाद कटनी के गांवों में एक नया आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है—यह केवल जल संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि सोच में आए सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है, जिसने यह साबित कर दिया कि जब प्रशासन और समाज साथ मिलकर काम करते हैं, तो सूखी धरती भी फिर से हरी-भरी हो सकती है।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳‘जल गंगा’ संवर्धन अभियान से जिले के गांवों की मिट्टी की बुझी प्यास 🔳अभियान के तहत जिले में किया गया 4 हजार से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण, पुनर्जीवन और संरक्षण 🔳प्रशासन और आमजन के समन्वित प्रयास से पुनर्जीवित हुई जर्जर जलसंरचनायें 🔳कटनी — कुछ महीने पहले तक जिले के गांव जल संकट से जूझ रहे थे—कुएं सूख चुके थे, तालाबों में दरारें पड़ गई थीं और भू-जल स्तर लगातार गिर रहा था, जिससे पीने का पानी जुटाना भी मुश्किल हो गया था। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल और कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन और ग्रामीणों की संयुक्त भागीदारी ने हालात बदल दिए। यह बदलाव किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ की सुनियोजित और सफल पहल का नतीजा है। अभियान के तहत जिले में 4,052 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण, पुनर्जीवन और संरक्षण किया गया, जिसमें 1,399 डगवेल रिचार्ज, 1,327 खेत तालाब, 239 सिंचाई परियोजनाएं और 310 विशेष जल संरचनाएं शामिल हैं। साथ ही 4 अमृत सरोवरों का निर्माण, 65 संरचनाओं की मरम्मत और 131 स्थानों पर पौधारोपण ने पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती दी। इसका असर गांवों के जीवन में स्पष्ट दिख रहा है। जहां पहले तपती दोपहरों में ग्रामीण सूखे कुओं और धूल से भरे तालाबों के किनारे खड़े होकर मानसून का इंतजार करते थे, वहीं इस वर्ष तालाबों में पानी लबालब भरा नजर आया और लोगों के चेहरों पर राहत साफ झलकने लगी। जो कुएं कभी सूख चुके थे, वे फिर से पानी देने लगे हैं और खेतों के पास बने तालाब किसानों के लिए संजीवनी बन गए हैं। विशेष रूप से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है, जिन्हें पहले पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब घर के पास ही पानी उपलब्ध होने से उनका समय बच रहा है और वह परिवार व बच्चों की देखभाल में लग पा रहा है। इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत जन-भागीदारी रही, जिसमें ग्रामीणों ने श्रमदान किया, बुजुर्गों ने पारंपरिक जल स्रोतों की जानकारी दी और युवाओं ने उन्हें पुनर्जीवित करने में अहम भूमिका निभाई। अभियान के समापन के बाद कटनी के गांवों में एक नया आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है—यह केवल जल संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि सोच में आए सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है, जिसने यह साबित कर दिया कि जब प्रशासन और समाज साथ मिलकर काम करते हैं, तो सूखी धरती भी फिर से हरी-भरी हो सकती है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

समाज की सहभागिता से आत्मनिर्भर बनेगी जमुनिया की गोपाल गौशाला, वृक्षारोपण के साथ नवग्रह एवं नक्षत्र वाटिका की पहल

समाज की सहभागिता से आत्मनिर्भर बनेगी जमुनिया की गोपाल गौशाला, वृक्षारोपण के साथ नवग्रह एवं नक्षत्र वाटिका की पहल

Katni Nagar, Katni | Jul 9, 2026