कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने तितरवाड़ा गांव के निवासी एक आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक गौरव कुमार चौहान टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शक के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया। बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल बताया, जो गांव तितरवाड़ा का रहने वाला है।