हज़ारीबाग: उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सम्मानित
बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को उत्कृष्ट पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसेवा में बेहतर कार्य के लिए हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बैज व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने उनकी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। दीपक कुमार सिंह को पूर्व में गृह मंत्रालय द्वारा आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।