कांके: करमटोली चौक स्थित एक होटल में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
Kanke, Ranchi | May 12, 2026 करमटोली चौक स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब चार बजे होटल में आग लगी थी। आग लगने के बाद आसपास के इलाकों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी भीषण थी कि आग की ऊंची ऊंची लपटे उठ रही थी। आग लगने की वजह से होटल में काफी नुकसान पहुंचा है।