आटा थाना क्षेत्र के करमेर गांव में बुधवार शाम करीब 6 बजे 32 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला, मृतक की पहचान मंजीत अहिरवार पुत्र स्वर्गीय हरिचंद्र अहिरवार के रूप में हुई है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।