लखनपुर: नेशनल हाईवे 130 पर कुंवरपुर बांध मोड के पास तेज रफ्तार कार 40 फीट खाई में गिरी, घायल को जिला अस्पताल रेफर
लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित कुंवरपुर बांधमोड के पास तेज रफ्तार कार 40 फीट खाई में जा गिरी। कार सवार वहां के अंदर फस गया सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर किसी तरह चालक को बाहर निकाला गया और उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हाथ टूटने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है