लुण्ड्रा: ग्राम पंचायत बटवाही में पत्नी ने पति को लाठी डंडे से पीट कर उतारा मौत के घाट आरोपी पत्नी हुई गिरफ्तार
सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बटवाही में पत्नी ने पति को लाठी डंडे से पीट कर उतारा मौत के घाट। घर में लाइट नहीं जलने पर पति को लाइट सुधारने को कह रही थी पत्नी। लेकिन पत्नी की बात को अनसुना करने पर दोनों के बीच हुआ विवाद । विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित पत्नी ने पति दिल से नागेश के सिर पर प्राण घातक हमला कर दिया।